Skip to content

NTPC कोरबा संयंत्र में क्रेन इंस्टॉलेशन के दौरान हुआ हादसा ठेका श्रमिक की मौत, ऐसे हुआ मामले का खुलासा–??

कोरबा/ NTPC कोरबा संयंत्र में काम करने के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई,यह हादसा बीते 22 अगस्त को सीडब्ल्यू स्टेज-II में क्रेन इंस्टॉलेशन के दौरान हुआ था,लेकिन प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की घटना के बाद श्रमिक के शव को तत्काल श्रमिक के परिजनों के पास हरियाणा भेज दिया,

लेकिन मामले की भनक पड़ते ही उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने जांच टीम गठित की जिसकी रिपोर्ट में आज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है,

Ad

मिली जानकारी के अनुसार मृतक ठेका श्रमिक की पहचान हरियाणा निवासी 35 वर्षीय बकृष के रूप में हुई है, वह रेवा इंडस्ट्रीज के ठेके पर काम कर रहा था और काम के दौरान ऊंचाई से लोहे की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं थी,

जिसे घटना के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दूसरे दिन उसकी मौत हो गई और फिर प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीके से उसका शव हरियाणा भेज दिया गया,

मामले में उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग विजय पोटाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल निरीक्षण में एनटीपीसी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसमे सुरक्षा इंतजामों की कमी और नियमों की अनदेखी ही इस हादसे का मुख्य कारण बनी,