Skip to content

 NSUI नेता ने नाबालिग से की अप्राकृतिक कृत्य,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार–

 धमतरी /धमतरी जिले से मानवता को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है,यहाँ रुद्री थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की है, आरोपी युवक सोशल मीडिया पर खुद को छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) का पदाधिकारी बताता है, फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कन्या महाविद्यालय परिसर की है,जहाँ आरोपी की पहचान पूरन सोनी के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि आरोपी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर नाबालिग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की।

घटना के बाद पीड़ित नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंचा और उसने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे। पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की और आरोपी पूरन सोनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।