रायगढ़ /NR इस्पात में हादसा रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में ग्राम तराईमाल स्थित NRVS फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया, सुबह SMS ब्लास्ट फार्नेस में अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया, जिसमें पास में काम कर रहे तीन मजदूर झुलस गए,

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई साथी कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और फैक्ट्री प्रबंधन को घटना की सूचना दी,गंभीर रूप से घायल मजदूर की पहचान रामनारायण यादव (40 वर्ष) निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है,

जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है,वहीं दो अन्य झुलसे मजदूरों का जिंदल फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ में इलाज जारी है, इधर घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस ने घटना स्थल की जाच -पड़ताल शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके, वही फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है,



