Skip to content

NH-49 पर दर्दनाक सड़क हादसा- ट्रक व स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में 5 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर…..

जांजगीर चाम्पा /जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली NH-49 में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया, ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए, इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,

जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, हादसे के बाद से पूरे नवागढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad

  • मृतकों के नाम
  1.  विश्वनाथ देवागन,पिता – सुखरु देवागन,उम्र – 43 वर्ष
  2.  राजेंद्र कश्यप,पिता – कोमल कश्यप,उम्र – 27 वर्ष
  3. पोमेश्वर जलतारे, पिता – पुरुषोत्तम जलतारे, उम्र – 33 वर्ष
  4. भूपेंद्र साहू,पिता – रेशम साहू, उम्र – 40 वर्ष कमलनयन साहू, पिता – रामचरण साहू, उम्र – 22 वर्ष

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सड़क पारा, शांति नगर, नवागढ़ के निवासी थे,

मृत राजेंद्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे भारतीय सेना के जवान थे जो छुट्टी में घर आये थे, राजेंद्र कश्यप दो महीने की छुट्टी पर घर आया था और उसकी हाल ही में शादी हुई थी,वहीं पोमेश्वर जलतारे भी अवकाश पर घर आया हुआ था।

सभी लोग सभी लोग पंतोरा में एक दोस्त की बारात में शामिल होकर नवागढ़ लौट रहे थे,इसी दौरान जांजगीर से नवागढ़ की ओर जा रही स्कॉर्पियो और रायगढ़ की दिशा से बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रक की देर रात सुकली के पास आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भयानक थी कि बचाव कार्य में भी काफी समय लगा.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ—तेज रफ्तार, लापरवाही या सड़क पर किसी तकनीकी खराबी के चलते इसकी जाचं में जुट गई है…