नई दिल्ली /रायपुर /केंद्र सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है,उन्हें एनएसजी का ग्रुप कमांडर बनाया गया है,इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील को आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को यथाशीघ्र कार्यमुक्त करने के लिए पत्र भी भेजा है,

आपको बता दें कि जीतेंद्र शुक्ला ने सुकमा, महासमुंद, राजनांदगांव और दुर्ग के एसपी का पद संभाला है,अगले महीने जनवरी में उन्हें सलेक्शन ग्रेड मिल जाएगा,उससे पहले उन्हें सेंट्रल डेपुटेशन पर पोस्टिंग मिल गई एनएसजी में ग्रुप कमांडर एसपी पद के बराबर माना जाता है,


छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अफसर जितेंद्र शुक्ला उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले हैं,उनका जन्म 22 सितंबर 1983 को हुआ है,उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 243 वीं रैंक हांसिल की थी,इलाहाबाद के ही राजकीय इंटर कॉलेज से अपने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद जितेंद्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए फिर भूगोल में एमए किया मास्टर्स पूरा होने पर जितेंद्र शुक्ला यूपीएमसी की तैयारी में शुरू की थी,



