रायगढ़ / निजी स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों के अभिभावकों को चुनिन्दा दुकानों में कापी-किताब महंगे दुकानों से खरीदने के लिए विवश होने की जानकारी मिलते ही इस पर रोक लगाने जिला प्रशासन ने 7 व 8 फरवरी को स्कूल प्रबंधन एवं दुकानदारों की बैठक लेकर सभी को किताबों की सूची उपलब्ध कराने तथा स्कूल का नाम प्रिंट की हुई कॉपी बेचने की मनाही की गई थी l


दरअसल दुकान विशेष से किताब खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य न करने व संस्था के नाम की प्रिंटेड कॉपी की बिक्री नहीं करने जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था, इसके बावजूद इसके बड़े स्कूल बुक सेंटर संचालकों से मिलीभगत कर दुकान विशेष से ही किताब लेने के लिए अभिभावकों को सूची दे रहे हैं l
इस बात की शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पटेलपाली स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, ओ पी जिंदल स्कूल पतरापाली रायगढ़ व ओ पी जिंदल स्कूल ऊर्जा नगर तमनार पर कोई कार्रवाई के बजाय एक बार फिर अंतिम चेतावनी पात्र देकर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली है l
आपको बता दें कि एक ओर निजी स्कूलों की मनमानी चरम पर है औऱ कलेक्टर के आदेश को भी दर किनार करने से परहेज नहीं कर रहे हैं,वहीं जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग इनके सामने बेबस और लाचार होकर पंगू बने हुए हैं, और कमीशन के इस खेल पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन भी समर्थ नज़र नहीं आ रहा है….




