चंडीगढ़ /5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पंजाब के डीआईजी हरचरण भुल्लर के ठिकानों पर मिले नोटों की गिनती अब पूरी हो गई है, हरचरण भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास पर CBI की छापेमारी गुरुवार को शुरू हुई थी. छापेमारी में DIG की कोठी से इतना पैसा मिला कि जांच अधिकारी भी हैरान रह गए,
सीबीआई अधिकारियों को DIG के घर से मिले नोटों को गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ी. दरअसल आज दोपहर CBI अधिकारियों ने डीआईजी के घर से मिले नोट, सोना-चांदी, संपत्ति के दस्तावेज सहित अन्य कीमती सामानों की जानकारी दी,


CBI ने बताया कि रोपड़ डीआईजी हरचरण भुल्लर के घर से कुल 7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी घड़ियां सहित कई फ्लैट और जमीन के दस्तावेज भी मिले. मालूम हो कि पंजाब और चंडीगढ़ में CBI ने गुरुवार को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार DIG हरचरण भुल्लर और उनके एक अन्य सहयोगी को पकड़ा था,जिसके बाद इन दोनों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई थी,
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, डीआईजी हरचरण भुल्लर अपने एक करीबी सहयोगी (मिडिलमैन) के ज़रिए व्यापारी से रिश्वत मांग रहा था,आरोप है कि डीआईजी ने व्यापारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर “निपटाने” और पुलिस की किसी भी सख्त कार्रवाई से बचाने के बदले में बड़ी रकम की डिमांड की थी,सीबीआई की तलाशी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं,
चंडीगढ़ स्थित DIG के सरकारी आवास से क्या कुछ मिला ?
- करीब 7.5/- करोड़ कैश
- 2.5 किलो सोना
- 26 लग्ज़री घड़ियां (जिनमें Rolex और Rado जैसी ब्रांड शामिल हैं)
- 50 से ज़्यादा प्रॉपर्टी के कागज़, जो परिजनों या संदिग्ध बेनामी नामों पर हैं
- कई बैंक खातों और लॉकर की चाबियां
- 4 लाइसेंसी हथियार और 100 जिंदा कारतूस

सीबीआई का कहना है कि ये छापे चल रही जांच का हिस्सा हैं ताकि भ्रष्टाचार और गैरकानूनी कमाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके,गिरफ्तार डीआईजी (रोपड़ रेंज) और उनका सहयोगी आज सीबीआई कोर्ट चंडीगढ़ में पेश किए गए, जहां अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है…



