रायपुर/DG Conference 2025 : भारतीय प्रबंध संस्था (IIM) नया रायपुर में दिनांक 28 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले “DG conference 2025” के लिए प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। त्रिदिवसीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे। वहीं इसी कड़ी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक प्लान तैयार किया गया है।

इस दौरान सुगम यातायात व्यवस्था हेतु संपूर्ण मार्ग व्यवस्था प्रभारी प्रशांत अग्रवाल, डीआईजी, बस्तर रेंज द्वारा जिला रायपुर से एवं अन्य इकाई से यातायात व्यवस्था में लगाये गये अधिकारी कर्मचारियों को VVIP ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी पूर्वक ड्यूटी करने, अच्छी टर्न आउट धारण करने, VIP मार्ग में आवारा मवेशियों की रोकथाम एवं किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करने के संबंध में ब्रीफ किया गया।

इसके साथ ही कलेक्टर ने 28 से 30 नवम्बर तक सुबह 5 से रात 12 बजे तक मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों पर रोक लगा दी गई है,आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के ठहरने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नवा रायपुर स्थित सरकारी आवास का चयन किया गया है।
पीएम की विशेष सुरक्षा दस्ता एसपीजी ने डॉ रमन सिंह के बंगले को अपने कस्टडी में ले लिया है,यहां सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम शुरू कर दिए गए है,



