Skip to content

ATM मशीन को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चुराने की कोशिश,पुलिस के आ जाने पर मंसूबों पर फिरा-पानी…

जशपुर/जशपुर जिले के कुनकुरी में बीती रात पुलिस की सतर्कता और जांबाजी से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ATM को लूटने की एक बड़ी साजिश विफल हो गई, यहाँ देर रात करीब 1:00 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ATM मशीन को पिकअप वाहन से खींचकर उखाड़ दिया था, लेकिन गश्त पर निकली पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला भी किया।

​मिली जानकारी के अनुसार बेखौफ बदमाशों ने कुनकुरी स्थित PNB ATM बूथ में धावा बोला और मशीन को एक मजबूत रस्सी के सहारे अपनी पिकअप से बांध दिया और इंजन की ताकत से मशीन को अपनी जगह से उखाड़ लिया और आरोपी इसे ले जाने ही वाले थे,कि रात्रि गस्त पर निकली कुनकुरी पुलिस की टीम वहां पहुंच गई।


​पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की,जिनका पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने दुस्साहस दिखाते हुए पिकअप में रखे बड़े पत्थरों से पुलिस वाहन पर हमला कर दिया,इस हमले में पुलिस की गाड़ी का कांच क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा करना नहीं छोड़ा,
पुलिस के बढ़ते दबाव को देख आरोपी तपकरा मार्ग की ओर भागे और खुद को घिरता देख आरोपियों ने कुंजारा जंगल के पास अपने वाहन (पिकअप नंबर- JH 07 E 9167) को लावारिस हालत में छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल में फरार हो गए।

Ad

घटना की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है,मामले की बारीकियों को समझने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं, पुलिस टीम बरामद पिकअप के नंबर और उसके मालिक के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिशकर रही है, साथ ही ​विशेष टीमें पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन कर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

जशपुर पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे,इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस की सक्रिय गश्त अपराधियों के मंसूबों पर भारी पड़ रही है।