रायगढ़/रायगढ़ जिले में धान कटाई के बाद खेतों में बची पराली को जलाने से रोकने और उसके बेहतर उपयोग को लेकर जिंदल फाउंडेशन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है, इसके तहत क्षेत्र के 78 गांवों में किसानों और ग्रामीणों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है,

इसी कड़ी में बनाई-भालूमुड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया,इसमें पराली जलाने से मिट्टी को होने वाले नुकसान और उसे एकत्र कर किसान उत्पादक समूह को बेचने से मिलने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी दी गई, प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिंदल पावर के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे,
इनमें सीईओ माइंस प्रकाश, ईवीपी संदीप सांगवान, वीपी लैंड एंड लाइजनिंग संजय श्रीवास्तव, एवीपी कोल माइंस सुरेश चंद्र पाल, ग्रुप सीएसआर हेड ऋषिकेश शर्मा और जनरल मैनेजर लाइजनिंग माइंस प्रताप राउत शामिल थे, सीएसआर हेड ऋषिकेश शर्मा ने पराली प्रबंधन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि कंपनी जरूरत के अनुसार किसानों को राउंड बेलर मशीन निःशुल्क उपलब्ध कराएगी, वहीं, पराली से खाद बनाने के इच्छुक किसानों को बायो डीकंपोजर भी मुफ्त दिया जाएगा,
सीएसआर एजीएम राजेश रावत ने प्रशिक्षण की जानकारी दी। संतोष डनसेना ने बताया कि पराली एकत्र करने के काम से महिलाएं भी आय अर्जित कर सकती हैं,किसान उत्पादक समूह को बेची गई पराली का भुगतान समूह की महिलाओं के खातों में सीधे किया जाएगा,इसके लिए आवश्यक मशीनों का उपयोग जिंदल फाउंडेशन के माध्यम से किया जा सकेगा,
किसान पराली उपलब्ध कराने की सूचना देंगे तो कंपनी की टीम संबंधित गांव पहुंचकर उसे एकत्र करेगी, इसके अलावा किसान पराली की कुट्टी बनाकर अपने पशुओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या गौशालाओं में दान कर सकते हैं, प्रशिक्षण में पराली प्रबंधन के विभिन्न तरीकों की जानकारी भी दी गई,
स्क्वायर बेलर मशीन से खेतों में बची पराली को इकट्ठा कर किसान उत्पादक समूह को बेचा जा सकता है,स्ट्रा रिपर मशीन से पैरा छोटे टुकड़ों में काटा जा सकता है, जिसका उपयोग पशुओं के चारे के रूप में या समूह को बेचकर किया जा सकता है,बायो डीकंपोजर और स्प्रे मशीन की मदद से पराली को खेत में ही सड़ाकर खाद बनाने की जानकारी भी दी गई,
कार्यक्रम में बताया गया कि पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद नाइट्रोजन, पोटाश, फास्फोरस, सल्फर और कार्बन जैसे पोषक तत्व नष्ट होते हैं,आग की गर्मी से केंचुए और मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले मित्र जीवाणु भी प्रभावित होते हैं,लगातार पराली जलाने से मिट्टी की संरचना और नमी पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है,
वहीं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तमनार की ओर से क्षेत्र के सचिवों को पत्र जारी कर किसानों को पराली प्रबंधन के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं,खेतों में पराली जलाते पकड़े जाने पर आर्थिक दंड का भी प्रावधान बताया गया है,,,,




