रायगढ़/महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई जारी है,

दरसल थाना चक्रधरनगर क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती ने 19 नवंबर 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी,युवती ने आरोप लगाया कि उसकी पहचान करीब दस वर्ष पहले चंद्रपुर क्षेत्र में रहने वाले परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार (24 वर्ष), निवासी ग्राम भैसानारा, जिला सक्ती से हुई थी,
मई 2025 में आरोपी ने उससे प्रेम और शादी करने की इच्छा जताई,इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी, आरोप है कि 13 जुलाई 2025 को आरोपी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा और घूमने के बहाने उसे केलो डेम ले गया, वहां शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए,
युवती ने शिकायत में बताया कि इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग स्थानों पर शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा,युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर भी आरोपी ने शादी का भरोसा दिया लेकिन बाद में अपने वादे से मुकरने लगा, शिकायत के अनुसार, जब युवती ने आरोपी से शादी और साथ रखने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया,
युवती 5 नवंबर को आरोपी के गांव भैसानारा स्थित घर पहुंची, जहां उसके परिजनों ने आरोपी की शादी हो जाने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया, इसके बाद आरोपी ने भी शादी करने से साफ इनकार कर दिया, युवती की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 100/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की,
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना की टीम ने चंद्रपुर क्षेत्र में पतासाजी की, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रैक्टर में गन्ना लेकर बिक्री के लिए किरोड़ीमलनगर जाने वाला है, पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी की भनक लगने पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने गोरखा रोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया,
गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार, पिता दामोदर सिदार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम भैसानारा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है,पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त सहित महिला थाना, पुलिस लाइन एवं साइबर टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही,
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रायगढ़ पुलिस गंभीरता से ले रही है,पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी,महिला सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।




