Skip to content

पेशी के दौरान चोरी के आरोपी ने जमकर मचाया बवाल,पुलिस में मामला दर्ज…

मुंगेली /मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के आरोपी ने जमकर बवाल मचाया, दरअसल ट्रक चोरी के आरोप में भगतराम राजपूत को सरगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था और 16 अक्टूबर को उसे कोर्ट में पेश किया गया,इस दौरान नाम पूछने पर बदतमीजी करते हुए कटघरे से कूदकर डायस पर चढ़ गया,

इसके बाद पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी और कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास किया,इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्रस्तुतकर्ता शत्रुघन कुमार बेलदार ने थाना पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है,

मिली जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को सरगांव थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के मामले में गिरफ्तार आरोपी भगतराम राजपूत (25 वर्ष) को शाम करीब 4:30 बजे रिमांड के लिए मुंगेली जिला न्यायालय में पेश किया गया था.

पुलिसकर्मी आरोपी को कटघरे में खड़ा करने के लिए ले जा रहे थे, तब उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा, शिकायत में बताया गया कि आरोपी भगतराम राजपूत ने पीठासीन अधिकारी की ओर उंगली दिखाते हुए कहा कि ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे.’ इसके बाद वह कटघरे से छलांग लगाकर पीठासीन अधिकारी के सामने लगे कांच के फ्रेम के पास पहुंचा और उसे जोर-जोर से तोड़ने का प्रयास किया,

इस दौरान पीठासीन अधिकारी के साथ न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी,शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा किए गए कृत्य काफी अपमानजनक है,घटना से सभी आहत हैं वहीं पीठासीन अधिकारी के कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास करना जान से मारने के आशय को दर्शाता है,आरोपी के खिलाफ गंभीर अपराधिक कृत्य के संबंध में कार्रवाई होनी चाहिए,

सरगांव थाना में चालक रामखिलावन कुर्मी ने ट्रक चोरी होने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी,उसने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को वह गेवरा खदान से 38.650 टन कोयला कोयला को ट्रेलर लोडकर रायपुर वंदना प्लांट के लिए निकला था,इस बीच सुबह 6 बजे सरगांव पथरिया मोड़ के पास वाहन खड़ा कर के दुकान में चाय पीने चले गया,

लेकिन जब वापस आया तब ट्रेलर गायब मिला,जिसके बाद मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,इस दौरान ट्रेलर में लगे जीपीएस सिस्टम के लोकेशन के आधार पर मदकू गांव में घेराबंदी कर मदकूद्वीप चौक के पास वाहन पकड़ा गया,हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम भगतराम राजपूत बताया,इसके बाद वाहन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया,