Skip to content

जंगल में हांथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप,वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी…

सूरजपुर /सूरजपुर जिले में गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के बिहारपुर क्षेत्र में जंगल में शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है,फिलहाल उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है,वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है,

छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड मिली जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के बिहारपुर क्षेत्र में मोहरसोप-कछवारी मुख्य मार्ग के पास जुड़वनिया लालमाटी जंगल में हाथी के शावक का शव मिला है, मृत शावक की उम्र करीब दो से तीन साल बताई जा रही है,

शुरुआती अनुमान के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है,शावक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है,वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही हो सकेगा।