Skip to content

दीपावली के दौरान जिला प्रशासन ने दीवाली की खुशियों में कोई खलल पड़ने नही दिया….

रायगढ़ / दीपावली के दौरान शहर में विद्युत प्रवाह निर्बाध बनाये रखने के लिए विद्युत विभाग ने जी तोड़ मेहनत की है,जिस कारण दीवाली की खुशियों में कोई खलल नही पड़ने दिया है, यह सबकुछ विद्युत विभाग द्वारा दीपावली पूर्व किये गए बेहतर मेंटेनेंस कार्य के चलते हुआ है,

इस बार विद्युत विभाग ने शिकायत आने पर रिस्पॉन्स टीम को भी निरंतर सजग और सक्रिय कर रखा था जिसने कहीं से विद्युत प्रवाह प्रभावित होने की शिकायत मिलने पर तुरंत पहुंचकर रौशनी बहाल की है, रायगढ़ विद्युत विभाग ने दीपावली के अवसर पर शहर में बिजली प्रवाह को एक चुनौती के रूप में लिया था और निर्बाध सेवा देकर उसने इस चुनौती को पूरा किया है, जिससे आम लोगों की दीवाली की खुशियों को बढ़ाने में विद्युत विभाग ने भी अपनी भूमिका निभाई है,

दीवाली के अवसर पर जब सभी लोग त्यौहार मना रहे थे,लक्ष्मी पूजन कर रहे थे, आतिशबाजी कर रहे थे उस दौरान विद्युत विभाग-जिला पुलिस-जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात होकर अपना फर्ज निभा रहे थे वे निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं,