गरियाबंद /गरियाबंद जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, दरअसल राजिम के टीला एनीकट के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई,जिससे कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की इस हादसे में जान चली गई,

मृतकों में पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटा विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू शामिल हैं, घटना चंपारण थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,हादसे की खबर मिलते ही पसौद गांव में मातम पसर गया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शीतल साहू अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने रायपुर से घर लौट रहे थे,कार में उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी सवार थे,इसी दौरान देर रात राजिम के टीला एनीकट के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी,हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई,
दीपावली के अवसर पर घर लौट रहे परिवार के साथ हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू और बेटी पूर्वा साहू के रूप में हुई है,विकास साहू की उम्र 19 वर्ष और पूर्वा साहू की उम्र 21 वर्ष बताई गई है,
इस दुखद: दुर्घटना में परिवार के चारों सदस्यों की जान चली गई, घटना की जानकारी सामने आने के बाद पसौद गांव में मातम पसर गया,दीपावली के उत्सव के बीच हुई इस दुर्घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया,




