Skip to content

यात्री बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, ट्रक चालक की मौके पर ही हो गई मौत…

जशपुर/राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) पर सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, इस दर्दनाक हादसे में राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए,यह दुर्घटना NH-43 पर कुनकुरी क्षेत्र के सलियाटोली में सुबह लगभग 5 बजे हुई,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रॉयल बस पटना से यात्रियों को लेकर रायपुर की ओर जा रही थी,इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए, हादसे में ट्रक चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि बस में मौजूद यात्री सुरक्षित बताए गए हैं,

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची,पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को व्यवस्थित कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है,