Skip to content

पीएम मोदी जवानों के साथ बस्तर में मनाएंगे दीपावली,

नई दिल्ली /बस्तर /PM मोदी बस्तर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पोस्ट कर दी जानकारी, दीपावली पर सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार, बोले- कभी जहां नक्सलवाद का दबदबा था आज वहां विकास की बहार है, दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली का त्योहार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मनाएंगे,

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है, छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं, कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है,वीर जवानों उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं,,,,

आपको बतादें कि देशभर में आज दीपावली का त्योहार उत्सव और उमंग के साथ मनाया जा रहा है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।

” इससे पहले, दीपावली की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, दिवाली की शुभकामनाओं वाला वीडियो शेयर साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं “