रायगढ़ / रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में जूटमिल पुलिस ने ग्राम लहंगापाली में अवैध महुआ शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,200 /-रुपये है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जूटमिल पुलिस को ग्राम लहंगापाली में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी,सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब रेड कार्रवाई की,इस दौरान पैदल शराब लेकर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई,उसने अपना नाम शिवशंकर किसान पिता बुधुराम किसान, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम लहंगापाली, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ बताया,
पुलिस ने उसके कब्जे से दो स्प्राइट बोतल एवं एक-एक लीटर क्षमता वाली दो पानी की बोतलों में भरी कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200/- रुपये है,शराब को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया गया,आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।




