बिलासपुर / बिलासपुर जिले में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना के संदेह में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, यहाँ कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर स्थित श्मशान घाट में महिला की जलती चिता के पास संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी,

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया,जिसके बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों की संलिप्तता सामने आने के बाद अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,
दरअसल ये मामला एक महिला के अंतिम संस्कार के बाद उत्पन्न हुए विवाद से जुड़ा है,स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार कोनी निवासी अनिता यादव की बीते एक नवंबर को मौत हो गई थी और उसी दिन शाम को परिजनों ने श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया था,
अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्य घर लौट गए, पर रात में जब कुछ परिजन दोबारा श्मशान घाट पहुंचे तो वहां कुछ लोग मौजूद थे, परिजनों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ इसके बाद विवाद शुरू हो गया, परिजनों ने दावा किया कि अंतिम संस्कार के बाद चिता से कुछ अस्थियां और अन्य अवशेष गायब मिले,
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति कथित रूप से तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियां कर रहा था,फ़िलहाल चिता से अवशेष गायब होने, किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें निकालने या तंत्र साधना किए जाने की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,




