Skip to content

संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिली राजमिस्त्री का शव,परिजनों ने जताया हत्या की आशंका….

अंबिकापुर/सरगुजा जिले में एक राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है,यहाँ जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी कला गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की लाश उसके घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिली, घर के कमरे में खून के छींटे और सामान बिखरा मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है,

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंगत चौधरी (40 वर्ष), पिता घूर साय, निवासी ग्राम रजपुरी कला के टिकरापारा के रूप में हुई है,अंगत पेशे से राजमिस्त्री था और मकान निर्माण से जुड़े कार्य करके अपना जीवनयापन करता था,बताया जा रहा है कि वह अपने घर में अकेले रहता था,

आज सुबह करीब आठ बजे अंगत चौधरी का शव उसके घर के आंगन में मिला, शव के आसपास खून दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटना की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंच गई,घर के भीतर का नजारा भी संदिग्ध बताया जा रहा है,कमरे में खून के छींटे दिखाई दिए और घरेलू सामान बिखरा हुआ मिला,

घटना की सूचना लखनपुर थाना पुलिस को दी गई,घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया,मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की,

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अंगत चौधरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके शरीर पर लगी चोटों का कारण क्या है, अंगत चौधरी घर में अकेले रहता था, ऐसे में घटना के समय उसके घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है,घर का सामान बिखरा होने और खून के निशान मिलने के कारण जांच में विभिन्न संभावनाओं को ध्यान में रखा जा रहा है,

वही मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है,हालांकि, पुलिस ने अभी मौत को हत्या घोषित नहीं किया है?? पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी…