रायगढ़ /रायगढ़ जिले से उभरता युवा क्रिकेटर अनूप चौबे का चयन अंडर-16 वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की टीम में हुआ है, वह लखनु में आयोजित प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ की टीम के साथ लखनऊ रवाना होंगे, बैकुंठपुर निवासी मनोज चौबे के सुपुत्र अनूप चौबे एम जे क्रिकेट अकादमी के छात्र हैं,

इस प्रतियोगिता में वह राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, उनके चयन से चौबे परिवार इस्ट-मित्र व खेल जगत में खुशी का माहौल है, अनूप चौबे की बचपन से ही क्रिकेट में गहरी रुचि रही है, उन्होंने कई स्थानीय और क्षेत्रीय मैचों में हिस्सा लिया है और कई बार ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब भी अपने नाम किया है,
वो क्रिकेट का नियमित अभ्यास समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ करते रहा है और इसी का सुखद परिणाम ही अनूप को राज्य स्तरीय टीम में यह स्थान मिला है,HCN न्यूज़ परिवार उनकी उज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके चयन के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाये प्रेषित करता है…




