रायगढ़/भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाव’ अभियान के तहत 31 अक्टूबर को रायगढ़ शहर में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा,इस कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे,आयोजन में जिले भर से हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है,

तय कार्यक्रम के अनुसार कल 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सिंदूर पार्क में सभा आयोजित की जाएगी, इसके बाद सुबह 11 बजे पदयात्रा की शुरुआत होगी,यह पदयात्रा सिल्वर पैलेस, मंदिर चौक, न्यू मार्केट, सुभाष चौक, हटरी चौक, हंडी चौक, घड़ी चौक, सत्तीगुड़ी चौक, सिविल लाइन, नटवर स्कूल और स्टेशन चौक से होते हुए गांधी प्रतिमा चौक पहुंचेगी, जहां इसका औपचारिक समापन होगा,
कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार ने बताया कि लोकतंत्र की मर्यादा, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है,उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं,उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुबह 10 बजे सिंदूर पार्क पहुंचने का आह्वान किया,
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि लोकतंत्र जनता के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का आधार है, इस अभियान के जरिए पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सामने रखेगी और यह पदयात्रा संगठन की एकजुटता का बड़ा माध्यम बनेगी,
भाजपा जिला महामंत्री विकास केड़िया ने जानकारी दी कि आयोजन की तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर समन्वय किया जा रहा है,सभी मंडलों, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं,
इस पदयात्रा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप, महापौर जीवर्धन चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गभेल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे,पार्टी नेताओं ने जिले के कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है,,,




