Skip to content

शोशल मिडिया स्नैपचैट के जरिए पहचान बढ़ाकर किया शारीरिक शोषण,दुष्कर्म के अपराध में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर….

रायगढ़ / युवती से शारीरिक शोषण के मामले में त्वरित कार्यवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार और भेजा न्यायिक रिमांड पर,आरोपी युवती से स्नैपचैट के जरिए पहचान बढाकर शादी का वादा कर कई बार बनाया था शारीरिक संबंध,शादी से इनकार करने पर पीड़िता पहुंची थाने और कराया था मामला दर्ज,

दरसल दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को 23 वर्षीय पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान पंकज चौहान से हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और मुलाकातें भी होने लगीं, पीड़िता के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे फोन कर प्रेम करने और शादी करने का भरोसा दिलाया तथा अपने घर ग्राम अमलीडीह बुलाया,

वहां आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए,पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इसी तरह शादी का भरोसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जरुरत बताकर उससे अलग-अलग समय पर उससे लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये भी ले लिए,

पीड़िता के अनुसार, सितंबर 2026 में आवश्यकता पड़ने पर जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे और शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया तथा शादी करने से भी मना कर दिया, पीड़िता की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 320/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया,

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी पंकज चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की,जिसमे आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल पेश किया जिसे विधिवत जब्त किया गया, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है,मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है,