रायगढ़/ पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस परिवार द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, पुलिस आरक्षी केंद्र उर्दना में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों के बलिदान को नमन किया,

दरअसल 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ के आरक्षी केंद्र उर्दना में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ बबन पठारे , पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ,पुष्पेन्द्र बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे,

एसएसपी शशि मोहन सिंह की उपस्थिति में शहीद परेड की कार्यवाही प्रारंभ हुई, इस दौरान 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले विभिन्न रैंक के 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा किया गया, शहीद परेड में दो प्लाटून शामिल रहीं,

जिनमें छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक प्लाटून तथा जिला पुलिस बल रायगढ़ एवं जिला पुलिस बल सारंगढ़ की संयुक्त प्लाटून सम्मिलित थी,प्रशिक्षु सूबेदार उदय चंद कोसले ने प्लाटून कमांडर की जिम्मेदारी निभाई,परेड कमांडर के निर्देश पर शोक शस्त्र की कार्यवाही संपन्न हुई और उपस्थित जवानों ने शीश झुकाकर अमर शहीदों के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया,
इस अवसर पर जिले के तेरह शहीद पुलिस के जवानों और देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शहीदों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा याद करते हुए उनके नाम का वाचन किया गया,
कार्यक्रम में वीर शहीदों को शत-शत नमन कर देश में उनकी शहादत और बलिदान को याद किया गया,साथ जिले के तेरह शहीद पुलिस के जवानों के परिजनों का सम्मान किया गया और उनके साथ अधिकारियों व जनप्रतिधियों भेट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना,
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल (यातायात) , डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर, सीएसपी राहुल उइके, डीएसपी रोहित शुक्ला, उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे।




