कोरिया /कोरिया जिले के बैकुंठपुर में छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख 69 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं दो अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी सरगर्मी से तलाश जारी है,
दरअसल कोरिया के आमापारा निवासी संतोष कुमार सारथी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 13 लाख 69 हजार रुपये लिए है,और नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है,
पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर 15 अक्टूबर को अनुराधा लकड़ा और जोखन लाल को गिरफ्तार किया,दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, पीड़ित संतोष कुमार सारथी ने बताया कि, उन्होंने लोगों से कर्ज लेकर ऑनलाइन और नगद माध्यम से आरोपियों को नौकरी के लिए पैसे दिए थे, लेकिन नौकरी नहीं लगने पर वे परेशान हो गए,
हालांकि उन्होंने कल दो आरोपी अनुराधा भगत और उसके पिता जोखन राम की गिरफ्तारी की बात बताई पर उन्होंने बताया कि उनसे धोखाधड़ी करने वाले दो अन्य आरोपी डॉक्टर प्रकाश आनंद और पुलिस कर्मचारी राजकुमार लकड़ा अभी भी फरार है,
वही कोरिया पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और दो अन्य की तलाश जारी है,
उन्होंने लोगों से नौकरी के नाम पर पैसे देने से पहले सावधानी बरतने की अपील की,फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा,




