Skip to content

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न,तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल….

रायपुर / दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत को अलविदा कह दिया है, परन्तु छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है,यहाँ मौसम शुष्क रहने के बाद अब दक्षिणी इलाकों में बारिश दर्ज हुई है,मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है,

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिनों मौसम शुष्क रहने के बाद बारिश हुई है,प्रदेश में रायगढ़,सहित एक-दो स्थानों में बारिश हुई,फिर भी रायपुर सबसे गर्म शहर रहा यहां 33.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है, इसके अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है,साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सिसय और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,,