Skip to content

हेड कांस्टेबल की 24 साल की सेवा के दौरान कुल75 लाख रुपये वेतन पाने वाला करीब 35.46 करोड़ रुपये की अकूत संपत्ति का मालिक….

मध्यप्रदेश / मध्यप्रदेश का करोड़पति हेड कांस्टेबल : 24 साल की नौकरी, टोटल सैलरी 75 लाख और प्रॉपर्टी बनाई 35 करोड़ की… पुलिस ड्राइवर फिरोज खान ने ऐसे खड़ा किया साम्राज्य, लेडी पार्टनर भी फंसी,दरअसल मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है,

यहाँ इंदौर और देवास जिलों में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में ड्राइवर के पद पर तैनात एक हेड कांस्टेबल फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापेमारी की है,शुरुआती जांच में सामने आया है कि 24 साल की सेवा के दौरान कुल 75 लाख रुपये वेतन पाने वाले इस हेड कांस्टेबल के पास करीब 35.46 करोड़ रुपये की अकूत संपत्ति का साम्राज्य है,

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की संपत्ति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है,आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे हो रहे हैं,टीम ने 14 अक्टूबर को इंदौर और देवास में 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी,

जांच में फिरोज खान, उनके परिवार के सदस्यों, परिचितों और फर्मों के नाम पर 38 अचल संपत्तियां सामने आई हैं,इनकी गाइडलाइन के हिसाब से कीमत 12 करोड़ 97 लाख 5 हजार 901 रुपये है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य 35 करोड़ 46 लाख 46 हजार 768 रुपये आंका गया है,

लोकायुक्त के मुताबिक अब तक चल-अचल संपत्तियों की खरीद पर कुल 15 करोड़ 52 लाख 2 हजार 923 रुपये खर्च किए जाने की जानकारी मिली है,जांच एजेंसी के अनुसार यह राशि आरोपी की अनुमानित कुल आय की तुलना में काफी अधिक है,मामले में बैंक खातों, कारोबार और निवेश से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है,

लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की टीम ने 14 अक्टूबर को सुबह 6 बजे फिरोज खान के देवास स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी शुरू की थी,कुल 15 स्थानों पर कार्रवाई की गई,उस दिन शुरुआती जानकारी में करीब 6.26 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आने आई थी,हालांकि शाम को जारी विस्तृत जानकारी में संपत्तियों पर किए गए खर्च का आंकड़ा करीब 12.95 करोड़ रुपये बताया गया, इसके बाद 15 अक्टूबर को यह आंकड़ा बढ़कर करीब 13.07 करोड़ रुपये और 16 अक्टूबर को 15.52 करोड़ रुपये हो गया,