Skip to content

दुष्कर्म के आरोप में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार,ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान उसकी युवती से बढाई थी नजदीकियां….

सूरजपुर/ सूरजपुर जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है,आरोपी की पहचान पंकज बंजारा के रूप में हुई है,जो एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था और ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान उसकी युवती से पहचान हुई थी, बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पंकज बंजारा सूरजपुर जिले के प्रेमनगर क्षेत्र का रहने वाला है और वह निजी कंपनी में सामान की डिलीवरी करने का काम करता था,इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई जो अक्सर ऑनलाइन सामान मंगाती थी, इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए,इसके बाद फोन पर बातचीत शुरू हो गई, दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और दोनों के बीच धीरे-धीरे संबंध बढ़ते गए,

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया,इसी भरोसे में दोनों के बीच संबंध बने, आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए,कुछ समय बाद जब युवती ने पंकज बंजारा पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया,

इसके बाद युवती ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई,पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामले की प्रारंभिक जांच की और बीएनएस की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज की, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई,

पुलिस ने आरोपी पंकज बंजारा को गिरफ्तार कर उससे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है, पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है,जांच के दौरान पुलिस युवती के बयान, मोबाइल पर हुई बातचीत और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है,

पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच कब से संपर्क था और आरोपी ने युवती से शादी को लेकर क्या वादे किए थे, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, मामले से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है,जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी,,,