Skip to content

तीन करोड़ के गांजे के साथ एक गिरफ्तार,एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाई….

जशपुर /जशपुर जिले में लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उड़ीसा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रहे टाटा आईसर ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839 को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई,

पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से तस्करों द्वारा ट्रक में ऊपर की ओर खाली बोतल की शीशियों से भरी बोरियां रखी गई थीं, पुलिस टीम द्वारा इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की गई तो उनमें टेप से लिपटे पैकेट मिले,पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया,

पुलिस टीम द्वारा मौके पर गवाहों की उपस्थिति में जांच करने पर कुल 20 बोरियों में 597 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 06 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम (632.380 किलो) पाया गया, ट्रक में बैठे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया,

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बेरिया खलीलपुर, थाना देहात कोतवाली, जिला बहराईच (उत्तर प्रदेश) बताया,आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था,पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 632.380 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त टाटा आईसर ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839, 02 मोबाइल फोन एवं 3,000/- रुपये नगद विधिवत जप्त किया गया,

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 03 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये, ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये तथा जप्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 25 हजार रुपये है,नगदी सहित प्रकरण में कुल 03 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की जप्ती की गई है, मामले में थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है,

पुलिस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से खरीदा गया था, उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था तथा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं,मामले में पुलिस द्वारा एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है, प्रकरण में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,

आपको बता दें कि बीते दिनांक 02.10.2026 को भी जशपुर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एक टाटा आईसर मिनी ट्रक से 440.630 किलो गांजा बरामद कर 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था,लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि जशपुर पुलिस द्वारा उड़ीसा सीमा से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार प्रभावी निगरानी रखी जा रही है,

गिरफ्तार आरोपी – 1. विनोद कुमार गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बेरिया खलीलपुर, थाना देहात कोतवाली, जिला बहराईच (उत्तर प्रदेश)

मामले में पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि सरगुजा रेंज आईजी दीपक कुमार झा के निर्देशानुसार रेंज स्तर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर कोआर्डिनेशन के साथ नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है,