अंबिकापुर /अंबिकापुर के घुटरापारा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद किया गया हमला, महिला व उसके 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को ले जाया गया अस्पताल, बेटे को आईसीयू में किया गया है भर्ती, दरअसल शहर के खैरबार रोड घुटरापारा में बीती रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद एक पक्ष के 4-5 लोगों मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया,

हमले में महिला व उसके नाबालिग बेटे को गंभीर चोटें आई हैं,वही हमले में गंभीर रूप से घायल नाबालिग को आईसीयू में भर्ती किया गया है, हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,घायल महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है, इधर रात करीब 10 बजे एसडीओपी ग्रामीण के साथ भी गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल युवकों ने मारपीट व डीएसपी की कार में तोडफ़ोड़ भी की,इस मामले में पुलिस ने 6 युवकों को हिरासत में लिया है,
बताया जा रहा है कि अंबिकापुर के खैरबार रोड घुटरापारा में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम किया जा रहा था,इस दौरान मोहल्ले में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था,जिसपर महिला मंजू गुप्ता व उसके नाबालिग बेटे ने डीजे का साउंड कम करने कहा तो उनपर आधा दर्जन महिला-पुरुषों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, उन पर कैंची से हमला किया गया है,
हमले में महिला व उसका नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए महिला के हाथ कट गया है, वहीं नाबालिग को गंभीर चोटें आई हैं,उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है,मामले की रिपोर्ट घायल महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई है, महिला का कहना है कि उसके बेटे व उसपर गुड्डू गुप्ता समेत अन्य ने हमला किया है,
इधर सरगुजा जिले के दरिमा थाने में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ भी गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल युवकों ने मारपीट की,युवकों ने उनके कार के शीशे तोडऩे के अलावा वाहन को भी नुकसान पहुंचाया,बताया जा रहा है कि डीएसपी ड्यूटी से अंबिकापुर लौट रहे थे,इस दौरान अंबिकापुर-दरिमा मार्ग पर ग्राम कंठी के आस-पास गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गांव के लोग जा रहे थे,
इस दौरान पूरा रास्ता जाम था इसमें डीएसपी की गाड़ी भी फंस गई थी,जब उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से साइड देने का तो वे डीएसपी से उलझ गए और फिर उन्होंने उनसे मारपीट शुरु कर दी,युवकों ने उनकी कार में भी तोडफ़ोड़ की,सूचना मिलते ही मणिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 युवकों को हिरासत में लिया है,





