अंबिकापुर /गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ मारपीट और उनकी निजी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी को साइड देने के मामूली विवाद में कुछ उपद्रवी युवकों ने तैश में आकर डीएसपी पर हमला कर दिया, घटना अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना इलाके के जगदीशपुर की है,
दरअसल इलाके से गणेश विसर्जन में एक जुलूस निकल रहा था इसी दौरान प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे अपनी निजी गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे,तभी डीजे की आवाज कम करने को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया,
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के वक्त कुछ युवक नशे की हालत में थे,फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है,विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डीएसपी के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी,
डीएसपी निशांत कुर्रे वर्तमान में सरगुजा के दरिमा थाना में पदस्त हैं,घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी,सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्यवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है बाकी से पूछताछ जारी है,




