जशपुर /जशपुर जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के हल्दीमुंडा-ढोढीआरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में फिर एक दंतैल हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी सी फ़ैल गई है, हाथी की मौत की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से वन विभाग को मिली जिसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है,

हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, फ़िलहाल वन विभाग द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है,दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं ??
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में हाथियों की लगातार मौजूदगी वाले क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से काम किए जाने की जरूरत है,अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हाथी की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई..???




