Skip to content

चरित्र पर संदेह को लेकर पत्नी की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या,आरोपी पति पुलिस की हिरासत में…

गरियाबंद /गरियाबंद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है,यहाँ पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर संदेह को लेकर बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी,घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है,यह पूरा मामला शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव का है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की जरहीडीह निवासी राम कुमार का बीती रात अपनी पत्नी मोनिका से चरित्र शंका को लेकर विवाद हुआ,विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने बेल्ट से मोनिका के साथ मारपीट शुरू कर दी, आरोप है कि उसने मोनिका को तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई,

घटना की सूचना मिलने के बाद शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की,पुलिस ने आरोपी पति राम कुमार को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है,घटना के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है,