Skip to content

सेवा संकल्प अभियान के तहत 19 सितंबर को जिले के 1206 विद्यालयों में होगा भाषण प्रतियोगिता प्रदर्शन…

सारंगढ़-बिलाईगढ़/सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शिक्षा और जनभागीदारी को जोड़ते हुए 19 सितंबर 2026 को जिले के सभी 1206 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा,कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज को शिक्षा के महत्व से जोड़ने तथा शिक्षा से वंचित बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।


इस अवसर पर जिले के 1206 विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का प्रदर्शन भी किया जाएगा,बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों के माध्यम से उनके विचारों, कल्पनाओं और शिक्षा तथा समाज के प्रति उनके दृष्टिकोण को सामने लाया जाएगा। विद्यालय स्तर पर आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय समुदाय की सहभागिता रहेगी,

इसी कड़ी में 19 सितंबर को पीएम श्री सेजेस सारंगढ़ में दोपहर 12 बजे से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रमुख विषय “शिक्षा से वंचित बच्चों एवं पालकों का शिक्षा में सहयोग” रहेगा, इसके माध्यम से शिक्षा से दूर रह गए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके पालकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा,