रायगढ़ / रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित की वार्षिक आम सभा सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में कल दिनांक 19 सितंबर 2026 की शाम स्थानीय होटल साकेत हेरिटेज सतिगुड़ी चौक मे रखी गई है,
उक्त आमसभा में नागरिक सहकारी बैंक के बजट व वित्तीय लेखा-जोखा तथा वार्षिक क्रियाकलापों एवं बैंक संबंधी अन्य विषयों पर चर्चा की जावेगी,

उक्ताशय से की जानकारी देते हुए बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुमार टाईटस ने नागरिक सहकारी बैंक के सभी अंश धारकों को उक्त आमसभा में सम्मिलित होकर बैंक की गतिविधियों को जानने का आग्रह किया है,




