Skip to content

युवती का शारीरिक शोषण करनेवाला आरोपीपुलिस के गिरफ्त में,पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में भेजा रिमांड पर…

रायगढ़ /शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा न्यायिक रिमांड पर, दरअसल पीड़ित युवती ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2022 से गांव के हरिनारायण श्रीवास से उसकी जान-पहचान हुई थी,और बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

युवती के अनुसार उस समय जब वह नाबालिग थी,18 जनवरी 2024 को वह आरोपी के घर गई थी जहां आरोपी ने उससे प्रेम करने और शादी करने का वादा करते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, इसके बाद वर्ष 2025 में आरोपी उसे सोनबरसा क्षेत्र के जंगल में घुमाने के बहाने ले गया और वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए,

युवती के अनुसार 14 जून 2026 को आरोपी शादी का झांसा देकर उसे अपने रिस्तेदार के घर झारसुगुड़ा, ओडिशा ले गया, जहां भी उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया,इसके बाद 28 जुलाई 2026 को आरोपी युवती को रायगढ़ लेकर आया और किराये के मकान में रखा कुछ दिनों बाद आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार करते हुए उसकी जाति को लेकर अपशब्द कहे और मारपीट की,

इसके बाद युवती 15 अगस्त 2026 को अपने गांव वापस आ गई,और युवती ने डर के कारण घटना की जानकारी तत्काल अपनी मां को नहीं दी,23 अगस्त 2026 को मां द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरी घटना बताई और थाना खरसिया पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई,

युवती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 642(ड) एवं 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके गांव में दबिश दी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपराध स्वीकार किया,जिसपर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज जा रहा है,

महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाई कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव, उप निरीक्षक संध्या कोका, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है,,