Skip to content

आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा के लिए कराते प्रशिक्षण का शुभारंभ…

रायगढ़/इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला, केवड़ाबाड़ी, रायगढ़ में बच्चों को आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से कराते कक्षा का शुभारंभ किया गया,

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया,कराते प्रशिक्षण ट्रेनर कु. अंशु साये द्वारा दिया जाएगा, इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल तथा सम्मानित सदस्य सुभद्रा अग्रवाल एवं अंजु शर्मा उपस्थित रहीं।

क्लब की ओर से बच्चों को फ्रूट्स भी वितरित किए गए जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला, क्लब सदस्यों ने कहा कि कराते प्रशिक्षण बच्चों को आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।