Skip to content

मंत्री के काफिले से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो,फॉलो वाहन में तैनात चार पुलिस जवान हुए घायल…

जगदलपुर /जगदलपुर-कोंडागांव सीमा के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया,यहाँ जूनवानी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर के बाद स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी, अचानक हुए इस हादसे में फॉलो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है और इसमे सवार चार जवान घायल हो गए है,

घटना के समय मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर जा रहा था,इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने अचानक मंत्री की कार को टक्कर मार दी, इसके बाद वाहन की रफ्तार और नियंत्रण बिगड़ने से वह पीछे चल रहे फॉलो वाहन से टकरा गया,अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हादसे में फॉलो वाहन में सवार चार पुलिस जवान हादसे में घायल हुए हैं,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है,

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है,

मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल जवानों को उपचार दिया जा रहा है,हादसे में मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित बताए जा रहे हैं,उन्हें किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है,राहत की बात यह रही कि हादसा बड़ा होने के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई,घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है,

स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ की जा रही है साथ ही हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है,पुलिस यह भी पता लगा रही है कि टक्कर किस वजह से हुई और क्या वाहन की रफ्तार हादसे का कारण बनी??

फिलहाल घायल पुलिस जवानों का अस्पताल में उपचार जारी है और मंत्री सुरक्षित हैं,हादसे में सिर्फ दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है,,,