Skip to content

आईजी राम गोपाल गर्ग ने थाना चक्रधरनगर का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों से संवाद कर बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश…

रायगढ़ /थाना चक्रधरनगर का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद-कार्य का लिया जायजा,दरअसल देर शाम पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर गर्ग द्वारा थाना चक्रधरनगर का निरीक्षण किया, इस दौरान उनके साथ एसएसपी शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा मौजूद रहे,

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ द्वारा आईजी गर्ग का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया,निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना चक्रधरनगर के पुलिसकर्मियों से सीधे संवाद कर उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी ली तथा विवेचक कक्ष, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष सहित थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया,

उन्होंने थाना आने वाले शिकायतकर्ताओं तथा पुलिस स्टाफ के लिए की गई बैठक व्यवस्था, हेल्प डेस्क एवं साफ-सफाई की सराहना की, सीसीटीएनएस कक्ष में उन्होंने सीसीटीएनएस आरक्षक से ऑनलाइन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन रोजनामचा एंट्री की व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की,

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आईजी को बताया कि रायगढ़ जिले के सभी थानों में सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन रोजनामचा एंट्री की जा रही है तथा काफी समय से मैनुअल रोजनामचा लेखन बंद किया जा चुका है,आईजी गर्ग ने पुलिसिंग में तकनीक के प्रभावी उपयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत करने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए,

उन्होंने थाना चक्रधरनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं,निरीक्षण के अंत में थाना चक्रधरनगर की ओर से आईजी राम गोपाल गर्ग को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके निर्देशों के अनुरूप पुलिसिंग को और बेहतर बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।