रायपुर /राजधानी रायपुर से एक बड़ी दुखद: खबर निकलकर सामने आ रही है,यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है, प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले हैं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है,घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है,

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी इलाके का है, यहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, मृतकों की पहचान मेघराज साहू और नंदिनी धुर्व के रूप में हुई है, दोनों छेरीखेड़ी गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था,
दोनों के शव पेड़ से लटके मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है, FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है,
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की मौत के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है,,




