रायगढ़ /युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी,चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के खर्रा घाट बेलादुला का मामला,
मृतक की पहचान राम नारायण भैना के रूप मे हुई है, मृतक यश प्रिंटर्स में था कार्यरत,शादी के बाद निःसंतान होने से था दुखी,चक्रधर नगर पुलिस मौके पर कर रही घटना की जांच,

दरअसल आज सुबह चक्रधर नगर के बेलादुला के खर्राघाट मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, पूर्व पार्षद सीताराम विश्वकर्मा के घर के समीप रहने वाले राम नारायण सिदार की लाश उसके घर में बंधे फांसी पर संदिग्ध परिस्थितियों में झूलती मिली,
बताया जा रहा है कि यश प्रिंटर्स में कम्प्यूटर के साथ मशीन चलाने वाला राम विवाहित था, मगर कोई औलाद नहीं होने से काफी परेशान रहा करता था,
मिली जानकारी के अनुसार राम नारायण भैना पिछले कुछ समय से किसी अनजाने भय से खिन्न रहता था,आज सुबह भी वह काफी परेशान था और कई लोगों को फोन भी किया,फिर न जाने से क्या सूझी कि जिंदगी से मोह भंग होते ही वह फांसी के फंदे पर झूल गया,
बहरहाल बेलादुला के राम सिदार ने किन कारणों से त्रस्त होकर आत्महत्या का रुख अख्तियार किया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है,वहीं घटना की सूचना चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा मौके पर पहुचे और मौका मुआइना के बाद शव को pm के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाई शुरू कर दी है…




