रायगढ़ /रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं,इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन व ट्रैफिक एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा यातायात स्टाफ के साथ जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया,

रायगढ़ जिले के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर कुल 16 ब्लैक स्पॉट पाए गए हैं,जिनमे निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस टीम ने ब्लैक स्पॉट की स्थिति, सड़क की बनावट, मोड़, रात्रिकालीन दृश्यता तथा वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध संकेतकों की कमी पाई गई,
जिन स्थानों पर रात्रि के समय सड़क की स्पष्ट पहचान में परेशानी की संभावना थी, वहां आवश्यकता के अनुरूप रिफ्लेक्टिंग रेडियम लगाए गए, इससे रात में वाहनों की रोशनी पड़ने पर ब्लैक स्पॉट एवं सड़क का किनारा दूर से दिखाई देगा और वाहन चालक समय रहते सतर्क होकर गति नियंत्रित कर सकेंगे,
निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा अपने टीम के साथ चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुरक्षा एवं सुधार कार्यों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है,उक्त रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी,
ताकि संबंधित विभागों के समन्वय से ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार कार्य कराए जा सकें,सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का प्रयास केवल यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तक सीमित न होकर दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान, मौके पर सुरक्षा उपाय और संबंधित विभागों के साथ समन्वय के जरिए स्थायी समाधान की दिशा में भी किया जा रहा है,




