Skip to content

SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का खुलासा,

रायगढ़/रायगढ़ जिले में SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,पुलिस ने आरोपियों से  लगभग 3 लाख का सामान बरामद किया है,चोर गिरोह ने ट्रांसफार्मर के पार्ट्स और केबल चोरी कर मशीन को नुकसान पहुंचाया, छाल पुलिस ने पूरी गैंग को पकड़ने सफलता पाई है, 
दरअसल प्रार्थी दिलीप कुमार राठिया, सुरक्षा प्रहरी SECL छाल उपक्षेत्र, द्वारा कल थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 06 अगस्त 2026 की रात्रि करीब 8 बजे से 11 बजे के मध्य धरमखदान में लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, ट्रांसफार्मर केबल, पानी पंप के पार्ट्स एवं लोहे के पाइप, कुल कीमत करीब 1,20,000/-, अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर लिए गए तथा ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, रिपोर्ट पर थाना छाल में अप.क्र. 185/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुएएसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों एवं चोरी गए माल की पतासाजी शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खेदापाली चौक के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति लोहे के पाइप, ट्रांसफार्मर केबल एवं अन्य लोहे का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

 
 सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीपक पात्रो, शनिचराम अरमु, छतन धनवार, रूपभवन सिंह उइके, टुपाल सिंह मरावी एवं भारत सिंह मरकाम बताया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने 06 अगस्त की रात धरमखदान से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स, केबल, पानी पंप की बॉडी एवं लोहे के पाइप चोरी करना तथा चोरी के सामान को आपस में बांट लेना स्वीकार किया।
 
 आरोपियों ने चोरी का सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों को चंद्रशेखरपुर (एडू) स्थित धरमखदान डम्पिंग यार्ड के पीछे मॉड नदी के किनारे छिपाकर रखना बताया,आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर प्रकरण में संगठित अपराध संबंधी धारा 112(2) एवं 3(5) बीएनएस जोड़ी गई,

         आरोपियों की निशानदेही पर छाल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी का सामान बरामद किया, इस प्रकार पुलिस ने चोरी का करीब 1,20,000/- का सामान एवं घटना में प्रयुक्त 3 मोटरसाइकिलें करीब 1,80,000/-, कुल 3,00,000 का मशरूका बरामद किया है।