Skip to content

मां शिवा स्टील प्लांट में हुआ हादसा -भट्टी के गर्म राख से चार मजदूर झुलसे…

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में यह घटना सुबह करीब सात बजे घटी, जब मजदूर अपना काम कर रहे थे, प्रमोद सोनी, चौखर सिंह, शनि सिंह और गुड्डू नाम के चार मजदूर मशीन के अंदर गर्म धातु से झुलस गए,

मौके पर बड़ी संख्या में श्रमिक जुट गए,घटना की सूचना तत्काल प्लांट प्रबंधन और पुलिस को दी गई, घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है,

हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया,इनमें दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज जारी है,

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस और औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे,अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।