Skip to content

मुआवजे में मिले लाखों की रकम बचाने के लिए रच डाली अनोखी साजिश,

  रायगढ़ /मुआवजे में मिले लाखों रुपए की रकम को बचाने के लिए, उसने पहले साथियों के साथ मिलकर की अपने पति की निर्मम हत्या, फिर पुलिस से बचने के लिए और अपने करतूत को छुपाते हुए हत्या को दे दिया आत्महत्या का रूप,पर पुलिस की पैनी नजर और तीखे सवालों की झड़ी से टूट कर कर लिया अपने जुर्म को कबुल, पूंजीपथरा पुलिस ने पत्नी और दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को किया गिरफ्तार,

 दरअसल पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम तराईमाल के धनवारपारा स्थित किराए के मकान में मिले, 50 वर्षीय गनपती लाल भगत के शव के मामले में महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया,प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत प्रतीत होने वाले इस मामले में पुलिस ने गहन विवेचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी तथा दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है, मामला मृतक के शराबखोरी और जमीन मुआवजा में मिले रकम को लगातार शराब में खर्च करने को लेकर सामने आया है,

दरअसल बीते 25 जुलाई 2026 को मृतक के दामाद सोनसाय उरांव ने थाना पूंजीपथरा में सूचना दी कि उसके ससुर गनपती लाल भगत मृत हालत में किराए के कमरे में तख्त पर पड़ा है,और शव के गले में साड़ी जैसा कपड़ा बंधा था तथा बाएं हाथ की कलाई पर कटने के निशान दिख रहें है,

 
शव मिलने की सूचना पर पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर अपने पुलिस टीम के साथ मौके पहुचे, शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी,
https://youtu.be/zIqwfjad9d4?si=MQl-60Ztt02lGWON
पुलिस टीम ने मौका मुआइना कर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिस पर पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर गहन जांच शुरू की, मृतक के शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी हत्या की पुष्टि हुई,

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के परिजन पर संदेह हुआ और  मृतक की पत्नी गंगाबाई भगत से सघन पूछताछ की गई, जिसमें उसने कुछ देर तक गुमराह करने के बाद अपना अपराध स्वीकार कर लिया,उसने बताया कि करीब एक साल पहले पैत्रिक जमीन गारे पेलमा माइंस में अधिग्रहण होने पर बटवारे में इनके हिस्से 25-30 लाख रूपये मिला था जिसे उसका शराबी पति धीरे-धीरे कर शराब पीने में खर्च कर रहा था, 
और उसके द्वारा मांगने पर विवाद करता था,
 
23 जुलाई 2026 की सुबह गनपती लाल भगत शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी तथा बच्चों के साथ मारपीट करने लगा, इधर वर्षों से घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और मुआवजा रकम का लगातार खर्च होना उसे नागवार गुजर रही थी,
जिससे परेशान होकर गंगाबाई दो अन्य नाबालिग आरोपित के साथ मिलकर साड़ी और गमछे से गनपती लाल का गला घोंटकर हत्या कर दी, और हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से ब्लेड से मृतक की कलाई की नस काट दी तथा उस पर कपड़ा ढंक दिया और चले गए मानों उन्हें कुछ पता ही न हो, और दो दिन बाद पुलिस के आने पर रोने-धोने का नाटक करने लगे,  
 
पूछताछ में मिले तथ्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपिया गंगाबाई भगत (45 वर्ष) एवं दो नाबालिग बालकों के विरुद्ध धारा 103(1), 238 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की क़ानूनी कार्यवाई जारी है,