रायगढ़ / रायगढ़ जिले में वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए तमनार पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है,
अब तक की जांच में 10 से 15 पीड़ितों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है,पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो भी जब्त की है,

दरअसल रायगढ़ निवासी सद्दाम हुसैन और सुरेश मानिकपुरी ने थाना तमनार में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पड़िगांव निवासी कृष्ण कुमार साहू ने वाहन खरीदी-बिक्री के कारोबार के नाम पर उनसे लगातार रकम ली,जब दोनों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जमीन बेचकर भुगतान करने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उनसे और पैसे ले लिए,
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी जमीन का सौदा शिकायतकर्ताओं से भी किया, लेकिन बाद में उसी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम करा दी,इस तरह सद्दाम हुसैन से 22 लाख रुपये और सुरेश मानिकपुरी से 22 लाख 40 हजार रुपये, कुल 44 लाख 40 हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी की गई,
पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि आरोपी ने पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू, मनोज सारथी सहित कई अन्य लोगों से भी वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये लिए, अब तक 10 से 15 पीड़ितों से 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अन्य लोग भी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच रहे हैं,
शिकायत के आधार पर तमनार थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, उसके मेमोरेंडम के आधार पर ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 20 लाख रुपये मूल्य की एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो जब्त की गई है, पुलिस आरोपी के बैंक लेन-देन, संपत्तियों और अन्य संभावित पीड़ितों की भी जांच कर रही है,




