Skip to content

स्कूल परिसर में युवती से दुष्कर्म,शोर मचाने पर चुनरी से पीडिता का गला घोंटने का किया प्रयास…

रायगढ़/ युवक ने अपने परिचित युवती को स्कूल परिसर में मिलने बुलाया और सूनेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया है,वहीं पीडि़ता के शोर मचाने पर चुनरी से उसकी गला घोंटने का प्रयास किया परंतु शोर सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपी दीवार फांद कर फरार हो गया,

वहीं पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है,ये पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है,

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती बीती शाम को तकरीबन 7 बजे मेहमानों को छोडऩे पैदल निकली थी,वहीं युवती को जाते देख उसके परिचित युवक रमाकांत मांझी ने फोन कर गांव के ही स्कूल परिसर में बुलवाया।

रमाकांत के बुलवाने पर वह स्कूल परिसर में उससे मिलने गई, तब सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उसने आंगनबाड़ी भवन के पीछे लेजाकर पीडिता के साथ दुष्कर्म किया,युवक के चंगुल से छूटते ही युवती ने शोर मचाया तब उसकी चुनरी से आरोपी ने गला घोंटते हुए जान से मार देने की धमकी दी।

वहीं शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण वहां पंहुचे तो रमाकांत दीवर फांद कर फरार हो गया था,पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई,पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी रमाकांत मांझी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 364 (1), 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है,