Skip to content

निजी अस्पताल के संचालक पर FIR दर्ज-इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों व आयुष्मान भारत योजना से लाखों की ठगी…

अंबिकापुर /अंबिकापुर शहर के गुदरी चौक स्थित निजी लक्ष्मी नारायण अस्पताल पर इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से लाखों रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है,

शिकायत के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों को यह कहकर गुमराह किया कि उनका आयुष्मान कार्ड ब्लॉक हो गया है, इसलिए इलाज के लिए नकद भुगतान करना होगा,इस झांसे में लेकर अस्पताल ने परिजनों से 1 लाख 60 हजार रुपये नकद वसूल लिए,

बाद में जब परिजनों ने मामले की जानकारी जुटाई तो उन्हें पता चला कि अस्पताल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत भी 1 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि क्लेम कर ली थी,यानी अस्पताल ने एक ही इलाज के लिए मरीज के परिजनों से नकद रकम लेने के साथ-साथ आयुष्मान योजना से भी भुगतान प्राप्त कर लिया,

पीड़ित का आरोप है कि लाखों रुपये लेने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें इलाज का कोई बिल या रसीद भी उपलब्ध नहीं कराई,मामले की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या अस्पताल ने इसी तरह अन्य मरीजों के साथ भी फर्जीवाड़ा किया है,पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है,यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।