रायगढ़ / रायगढ़ जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है,GRP पुलिस ने रायगढ़ रेल्वे प्लेटफार्म पर 8.160 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, दरअसल जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि एक युवक रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर अवैध गांजा लेकर महाराष्ट्र जाने की तैयारी में है,
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और तलाशी के दौरान आरोपी युवक के नीले रंग के पिट्ठू बैग से चार पैकेटों में रखा कुल 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है,

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद बाघ 27 वर्ष, पिता निरंजन बाघ, निवासी ग्राम बंधबहाल, थाना बंधरपाली, जिला झारसुगुड़ा ओडिशा के रूप में हुई है,आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 22/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है,
इस कार्रवाई में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोड़ा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह बघेल, आरक्षक अरविल तिर्की, अवधेश मिश्रा, सरोज कुमार साव, रोहित कुमार साहू एवं पूर्णप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




