Skip to content

उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को किया गिरफ्तार,तमनार पुलिस ने की कार्यवाई…

रायगढ़ / उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को तमनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी विशाल नट अपने साथी धर्मेन्द्र के साथ अपेक्स बैंक और बाजारपारा में दो वारदातों को दिया था अंजाम, साथी धर्मेन्द्र नट पहले ही हो चूका है गिरफ्तार, दो अपाचे बाइक और वारदात में प्रयुक्त औजार हुए थे  बरामद,

तमनार पुलिस ने बैंक एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, आरोपी ने अपने साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा के साथ मिलकर तीन अलग-अलग वारदातों में कुल 2 लाख 44 हजार रुपये की उठाईगिरी की थी।

आरोपी वर्तमान में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध था, जिसे माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया,

पहली घटना – दिनांक 09 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम झरना निवासी गोसाई राम राठिया अपनी बहन के साथ अपेक्स बैंक से 20,000/- निकालकर बाजारपारा पहुंचे थे,और होटल में नाश्ता करने के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे थैले से अज्ञात आरोपी नकदी, पासबुक एवं एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए, इस संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

वही दूसरी घटना – दिनांक 14 मई 2026 की है, जब ग्राम सराईपाली निवासी रहंसराम खम्हारे (65 वर्ष) अपेक्स बैंक तमनार से 24,000/- निकालकर सार्वजनिक यात्री प्रतीक्षालय में बस का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें झपकी लग गई और उनके पास रखा पीले रंग का थैला, जिसमें नकदी, पासबुक एवं आधार कार्ड रखा था, अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गए,इस संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

तीसरी घटना – दिनांक 08 जून 2026 को हुई, जब ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल अपेक्स बैंक तमनार से 2 लाख निकालकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर तहसील कार्यालय गए थे, लौटने पर डिक्की टूटी मिली और पूरी राशि चोरी हो चुकी थी,इस मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

उठाईगिरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई,  पुलिस ने अपेक्स बैंक एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया,तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह विशाल उर्फ हरि नट एवं उसके साथी धर्मेन्द्र नट पर गया।

पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए 19 जून 2026 को आरोपी धर्मेन्द्र नट को गिरफ्तार किया था, पूछताछ में उसने अपने साथी हरि उर्फ विशाल नट के साथ मिलकर तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई दूसरी नई अपाचे मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोड़ने में प्रयुक्त लोहे के औजार बरामद किए गए थे, विवेचनाक्रम में तमनार पुलिस ने मुख्य आरोपी हरि उर्फ विशाल नट जो जिला कोरिया के एक अन्य मामले में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध है।

माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को पुलिस रिमांड पर थाना तमनार लाया गया, पूछताछ में उसने तीनों उठाईगिरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की रकम का अपने साथी के साथ बंटवारा कर अधिकांश पैसा जुआ खेलने एवं खाने-पीने में खर्च कर दिया,

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया,

आरोपी – हरि उर्फ विशाल नट पिता हरिचरण नट 41 साल निवासी ग्राम गाला थाना पत्थलगांव जिला जशपुर

तीनों उठाईगिरी के मामलों का सफल खुलासा करने एवं दोनों आरोपियों तक पहुंचने में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं उनकी टीम के प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही,,,,